Tuesday, July 28, 2026
Home Breaking CG BREAKING: आकाशीय बिजली गिरने से 3 जवान शहीद

CG BREAKING: आकाशीय बिजली गिरने से 3 जवान शहीद

259

बस्तर– ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पिछले 2 दिनों में 3 जवान भी शहीद हो गए हैं। बारसूर के टेमरू भाटापारा के पास CRPF का नक्सल विरोधी प्रशिक्षण केंद्र है। 6 सितंबर को केंद्र में CRPF 111 बटालियन के जवान मौजूद थे।

सारे जवान ऑन ड्यूटी थे। वहीं शाम करीब 3 से 4 बजे के बीच प्रशिक्षण केंद्र पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में CRPF 111 बटालियन के जवान धर्मेंद्र कुमार और एस. शहुअट आलम आ गए। दोनों शहीद हो गए।

5 सितंबर को बीजापुर जिले में नक्सल ऑपरेशन पर निकले एक जवान पर आकाशीय बिजली गिर गई। अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शहीद जवान का नाम कमलेश हेमला (23) है। वे बस्तरिया बटालियन में पदस्थ थे।