Sunday, September 13, 2026
Home Breaking नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को खंभे से...

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को खंभे से बांकर पीटा, केस दर्ज

264

भोपाल– मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को खंभे से बांकर पीटा। घटना शहपुरा थाना क्षेत्र के कोहानी देवरी गांव में शनिवार को हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को मुक्त कराया और थाने ले गई। फिलहाल, उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

शहपुरा पुलिस ने बताया, कोहानी देवरी गांव में कुछ ग्रामीणों ने एक युवक को नाबालिग से छेड़छाड़ करते पकड़ा था। उसके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी जाँच में जुटी पुलिसएक युवती को जबलपुर में बेचने की बात स्वीकार कर रहा है।

एसपी ने मामले में जांच करने की बात कही है। वीडियो में युवक ने खुद का नाम जबलपुर निवासी राहुल पटेल बताया है। उसने वीडियो में यह कहते हुए सुना जा रहा है कि कुंडम थाना क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक महोबिया की मदद से एक युवती को जबलपुर के इमरान खान को डेढ़ लाख में बेचा था.

डिंडौरी एसपी वाहिनी सिंह ने मीडिया को बताया, वीडियो को संज्ञान में आया है। ASP जगन्नाथ मरकाम और कुंडम SDOP को मामले की जांच सौंपी है। आरोपी जिस युवती का जिक्र कर रहा है, उसकी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। फिर भी आरोपी बयान अनुसार, अभिषेक महोबिया को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।