Tuesday, September 22, 2026
Home Breaking चैन स्नेचिंग की बड़ी घटना: महिला के गले से सोने का चैन...

चैन स्नेचिंग की बड़ी घटना: महिला के गले से सोने का चैन और मंगल सूत्र लेकर आरोपी फरार

267

रायपुर– रायपुर इलाके में चैन स्नेचिंग की बड़ी घटना हुई है। DD नगर थाना क्षेत्र का पूरा मामला है। शिकायत में पीड़ित महिला ने पुलिस को बताई कि वो सत्यम विहार कालोनी गली नंबर 4 रायपुरा की निवासी हूँ। 23-09-2024 को एच एम हास्पिटल से अपने घर जाने के लिए निकली थी।

इस दौरान दो लड़के स्कुटी में आये और अलीशा मोटर्स के सामने मेरे गले में पहने हुए सोने का चैन और मंगल सूत्र को पीछे बैठे रेड रंग का टी शर्ट पहने हुए व्यक्ति द्वारा मेरे गले में पहने चैन और मंगल सूत्र को झपटटा मारकर ले कर भाग गये।

घटना के बाद पीड़ित महिला चिल्लाई तो आस पास लोग आये तब तक वो दो लड़के भाग गए थे। महिला का कहना है कि आरोपियों के गाड़ी का नंबर नही देख पाई वे दोनो तेजी से सरोना की ओर भाग गये। दोनो अज्ञात लड़को को देखकर पहचान सकती है। घटना की जानकारी उन्होंने अपने बेटे आदित्य डेकाटे को दी। मामले पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।