Saturday, September 26, 2026
Home Breaking राजमिस्त्री हत्याकांड पर UPDATE: ठेकेदार सरेंडर होने से पहले गिरफ्तार

राजमिस्त्री हत्याकांड पर UPDATE: ठेकेदार सरेंडर होने से पहले गिरफ्तार

270

सरगुजा– जिले के सीतापुर क्षेत्र के राजमिस्त्री संदीप लकड़ा की जघन्य हत्याकांड के मुख्य आरोपित ठेकेदार अभिषेक पांडेय व उसके वाहन चालक राजा यादव को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से लगातार बढ़ रहे दबाब के कारण मुख्य आरोपित अभिषेक पांडेय न्यायालय में समर्पण करने आया था।

उसी दौरान उसे पकड़ा गया। मुख्य आरोपित के विरुद्ध सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने 30 हजार तथा पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मामले में इन दोनों के साथ अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

राजमिस्त्री संदीप लकड़ा का छह जून को अपहरण कर लिया गया था। छह सितंबर को उसकी लाश मैनपाट के लुरैना से बरामद किया गया था। हत्या के बाद आरोपितों ने उसके शव को दफना दिया था। उसके ऊपर पानी टँकी का निर्माण कर दिया था।

मामला सामने आने के बाद से सरगुजा पुलिस की अलग-अलग टीमों को जांच में लगाया गया था। घटना में शामिल आरोपित , सहयोगी तथा मुख्य आरोपित के जीजा सहित आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपित अभिषेक पांडेय व उसका वाहन चालक राजा यादव पुलिस की पकड़ से बाहर थे।

पुलिस की ओर से लगातार दबाब बनाया जा रहा था। पुलिसिया दबाब और छापेमारी के बीच ठेकेदार अभिषेक पांडेय, सोमवार को अंबिकापुर न्यायालय पहुंचा था। उसकी मंशा समपर्ण करने की थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिल गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभिषेक के साथ उसके वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों से हत्याकांड सहित फरार होने को लेकर पूछताछ की जा रही है।