Tuesday, September 1, 2026
Home Breaking BREAKING NEWS : ECI की आज दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस,...

BREAKING NEWS : ECI की आज दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, महाराष्ट्र-झारखंड की चुनाव तारीखों का होगा ऐलान…

173

नई दिल्ली-  महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होगा। निर्वाचन आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया कि ECI मंगलवार दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इस दौरान 50 सीटों पर उपचुनाव की तारीखें भी घोषित होंगी।

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होगा। महाराष्ट्र में पिछले 2 विधानसभा चुनावों में एक ही चरण में मतदान हुआ है। ऐसा हो सकता है कि इस बार भी सिंगल फेज में वोटिंग कराई जाए। वहीं, झारखंड में 5 चरणों में मतदान का ट्रेंड रहा है। माना जा रहा है कि 2024 में इसे बरकरार रखा जाएगा।

अगर महाराष्ट्र की बात करें तो साल 2014 में यहां की सभी 288 सीटों पर 15 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। साल 2019 में 30 नवंबर को एक फेज में वोटिंग हुई थी। वहीं, झारखंड में 2014 में 25 नवंबर, 2 दिसंबर, 9 दिसंबर, 14 दिसंबर और 20 दिसंबर को मतदान हुआ था। साल 2019 में 30 नवंबर, 7 दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर और 20 दिसंबर को वोट पड़े थे।