Friday, August 7, 2026
Home Breaking CG BREAKING : कोतवाली थाना के बाथरूम में गमछे में लटकी लाश...

CG BREAKING : कोतवाली थाना के बाथरूम में गमछे में लटकी लाश मिलने से हड़कंप…

230

बलरामपुर- हिरासत में लिए गए एनएचएम के कर्मी की बलरामपुर कोतवाली थाना के बाथरुम में लाश मिली है. घटना के बाद से एक ओर जहां कोतवाली के पुलिसकर्मी नदारत हो गए हैं.

वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा मचा दिया है. इस बीच गुरुचंद मंडल की कोतवाली के बाथरूम में गमछे में लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है.

कोतवाली पहुंचे मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें लाश देखने नहीं दी जा रही है. वहीं एनएचएम कर्मियों को आरोप है कि पुलिस जबरन उससे पूछताछ कर रही थी. मामले में स्वास्थ्य विभाग की डीपीएम स्मृति एक्का ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.