Saturday, November 7, 2026
Home कोरबा मितानिन स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ : पार्षद श्री देवांगन

मितानिन स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ : पार्षद श्री देवांगन

283

The Duniyadari :मितानिन दिवस के अवसर पर पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने किया मितानिनों का सम्मान


मितानिन दिवस पर दर्री मंगल भवन मे आयोजित सम्मान कार्यक्रम में मितानिनो के बीच भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री और वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मितानिनो का अभिनन्दन कर उनके सेवा भाव की सरहाना की।
इस अवसर पर उन्होंने
मितानिन बहनों के लगन और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मितानिन स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं जिन्होंने ग्रामीण अंचलों के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य की बागडोर संभाल रखी है। उन्होंने कहा कि विष्णु सरकार मितानिनो के लिए विष्णु देव सरकार कई बड़ी पहल की है। पहले भी मितानिनों को बैंक में राशि दी जाती थी, लेकिन ये राशि ब्लाक स्तर अनियमित अंतराल पर आती थी और उसमें केंद्र, राज्य तथा स्वयं के अंश की जानकारी नहीं होती थी। नई व्यवस्था में मितानिन बहनों को प्रतिमाह राशि उनके बैंक खाते में मिलेगी जिसमें उनके केंद्र, राज्य और स्वयं के प्रोत्साहन राशि की जानकारी भी मितानिन पासबुक के माध्यम से मिल रही है। श्री देवांगन ने कहा कि मितानिन बहनों की मेहनत के कारण ही शहर और गांव मे संस्थागत प्रसव की दर लगातार बढ़ रही है और लोगों में जागरुकता फैल रही है, उन्होंने कहा कि मितानिन बहनों के कारण पूरे देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र मे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हो रहा है।
इस अवसर पर शालिनीचौहान, संध्या श्रीवास, पिंकी भारती, संतोषी तिवारी, रजनी जयसवाल, रामकुमार राठौर, मुकेश श्रीवास, सहित अन्य शामिल हुए