Sunday, October 11, 2026
Home Breaking CG NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

CG NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

252

The Duniyadari:रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर परिसर के महर्षि वाल्मीकि उत्सव मंडप में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य पवन नन्दन द्वारा कही जा रही श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।

मुख्यमंत्री साय ने आचार्य पवन नन्दन से आशीर्वाद ग्रहण किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उल्लेखनीय है कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन राम मंदिर परिसर में 02 दिसंबर से 08 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कथा के आयोजकों सहित भक्तगण उपस्थित थे।