Wednesday, March 11, 2026
Home Breaking रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले घर में मिले भाई बहन के शव,...

रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले घर में मिले भाई बहन के शव, मचा हड़कंप…

190
Oplus_131072

मध्य प्रदेश के भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है, यहां एक घर में भाई-बहन की फांसी के फंदे में लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बहन किचन में दुप्पटे से लटकी थी, तो वहीं भाई का शव पहली मंजिल पर कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला कोलार थाना क्षेत्र के क्वालिटी होम्स का है। तीन महीने पहले ही मृतक भाई-बहन दोनों की मां की मौत हुई थी। बहन दिव्यांग थी, वहीं मां की मौत के बाद भाई डिप्रेशन में चल रहा था। मामला फिलहाल संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद ही असल वजह स्पष्ट हो पाएगी।

वहीं मामले में पुलिस अंदेशा जाहिर कर रही है कि भाई ने पहले बहन की हत्या की होगी, फिर खुद भी फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। 55 वर्षीय मृतक पंकज पेंटिंग का काम करता था। वहीं 45 वर्षीय बहन सुनीता शारीरिक रूप से दिव्यांग थी। वहीं घटना के दौरान 85 वर्षीय बुजुर्ग पिता भी घर पर ही मौजूद थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।