Thursday, March 12, 2026
Home देश AAP का स्वराज:  गुजरात में CM भगवंत मान का चुनाव प्रचार, पंजाब...

AAP का स्वराज:  गुजरात में CM भगवंत मान का चुनाव प्रचार, पंजाब सरकार को भेजा हेलीकाप्टर किराया का 45 लाख रुपए का बिल

315

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के साथ (election campaign visit to cost exchequer Rs 45 lakh) गुजरात में चुनाव प्रचार किया था। मान का यह प्रचार पंजाब सरकार को भारी पड़ा है। 1 से 3 अप्रैल तक गुजरात दौरे पर गए भगवंत मान ने किराए का विमान लिया था जिसका बिल 44. 85 लाख रुपए आया है। यह बिल पंजाब के सरकारी खजाने से चुकाया जाएगा।

आरटीआई से हुआ खुलासा

पंजाब सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग के जन सूचना अधिकारी ने बठिंडा निवासी हरमिलाप सिंह ग्रेवाल की ओर से दायर  आरटीआई के जवाब देते हुए कहा, ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान के गुजरात दौरे के लिए 1 से 3 अप्रैल तक किराए पर लिए गए विमान के लिए विभाग को 44,85,967 रुपए के बिल प्राप्त हुए हैं।’

ग्रेवाल ने मान की हिमाचल यात्रा का भी विवरण मांगा था जिसका अभी तक विभाग ने जवाब नहीं दिया है। गुजरात में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भगवंत मान और केजरीवाल ने वहां आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी।