नई दिल्ली। Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर करीब सात महीनों से एक सड़क दुर्घटना में सिर की चोट लगने के बाद हुई कई सर्जरी के बाद बेहोश पड़ी की एक 23 वर्षीय महिला बीते ने पिछले हफ्ते एम्स में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है।
Accident: डॉक्टरों के अनुसार, हादसे के समय महिला अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी। इस दौरान उसने हेलमेट नहीं पहना था। घटना इसी साल 31 मार्च को हुई थी। इस हादसे में महिला के सिर में कई गंभीर चोटें आईं। हालांकि उसकी जान बच गई, लेकिन वह बेहोश रही।
Accident: रिपोर्ट के मुताबिक, प्रो गुप्ता ने बताया कि एम्स पहुंचने पर महिला 40 दिनों की गर्भवती थी। स्त्री रोग विशेषज्ञों की एक टीम ने उसकी स्थिति की समीक्षा की और यह पाया गया कि बच्चा स्वस्थ था।
Accident: गर्भावस्था को समाप्त करने का कोई संकेत नहीं था। डॉक्टरों ने फैसला मरीज के परिवार पर छोड़ दिया। डॉक्टर ने कहा, गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने के बजाय उसके पति ने बच्चे को रखने का विकल्प चुना।
Accident: न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रोफेसर दीपक गुप्ता ने कहा, “वह अपनी आंखें खोलती हैं, लेकिन वह कुछ समझने या फिर प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं है। डॉ गुप्ता ने कहा, ‘अगर महिला ने हेलमेट पहना होता तो उसकी जिंदगी कुछ और होती।’