Tuesday, March 31, 2026
Home छत्तीसगढ़ Accident: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 11 साल के बच्चे की मौत,...

Accident: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 11 साल के बच्चे की मौत, 5 घायल, 3 की हालत गंभीर

340

उदयपुर/अंबिकापुर। Accident: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सोमवार को बारातियों से भरी पिकअप के पलट जाने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई है। 5 लोग घायल हुए हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है।

Accident: जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बासेन से बारात ग्राम मेंड्रा गई थी। शादी के बाद बाराती सोमवार को वापस लौट रहे थे। पिकअप गाड़ी अभी अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर जजगा गांव के मंदिर के पास पहुंची थी। उसी दौरान यह हादसा हो गया है।

पिकअप इतनी तेज रफ्तार में थी कि सड़क किनारे खेत पर जाकर पलट गई। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में बच्चे की तुरंत ही मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। फिर सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जबकि 2 घायलों का उपचार पास के उदयपुर अस्पताल में ही जारी है।

इस हादसे में जिस बच्चे की मौत हुई है उसका नाम दिलबर बताया गया है। वो कक्षा-5वीं में पढ़ता था। वहीं जिन तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उनके नाम अनुज कुमार, सूरज और राजू बताया गया है।