Friday, March 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ Accident: मजदूरों को ले जा रहा पिकअप पलटा, 10 घायल, 4 की...

Accident: मजदूरों को ले जा रहा पिकअप पलटा, 10 घायल, 4 की हालत गंभीर

311

जांजगीर चांपा। Accident: जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के मिनीमाता चौक के पास मंगलवार को मजदूरों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटा।

Accident: पिकअप में 10 मजदूर सवार थे। जिसमें 4 मजदूरों की हालत गंभीर है, जिन्हें उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। सभी मजदूर अमरताल गांव के रहने वाले हैं। मजदूर महावीर राइस मिल में काम करने के लिए जा रहे थे।

Accident: जानकारी अनुसार अमरताल गांव से सभी दस मजदूर पिकअप में बैठकर अकलतरा में स्थित महावीर राइस मिल में काम करने के लिए पिकअप से जा रहे थे। तभी अकलतरा के मिनीमाता चौक के पास पहुंचे थे कि पिकअप तेज रफ्तार होने के कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैठा।

गंभीर रूप से घायल मजदूरों के नाम हीरा सिंह 25 वर्ष, प्रेम पटले 40 वर्ष, सुक्चन दिवाकर 28 वर्ष, घनाराम भारद्वाज 60 वर्ष बताया गया वहीं घायलों में रामेश्वर प्रसाद 40 वर्ष, सुमित डहरिया 28 वर्ष, सोम टंडन 19 वर्ष, हरपाल डहरिया 28 वर्ष, नरेंद्र कुर्रे 50 वर्ष, चंद्रसेन कडोरिया 17 वर्ष शामिल हैं।