Monday, March 16, 2026
Home Breaking Accident Breaking: बस और डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की...

Accident Breaking: बस और डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौत…20 लोग घायल

141

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक बस और डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि हादसे में 20 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी, तभी शनिवार रात करीब 11 बजे जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नादन देहात थाने के पास पत्थर से लदे डंपर से उसकी टक्कर हो गई.

पीटीआई के मुताबिक मैहर के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि घायलों में 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें सतना रेफर कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि बाकी लोगों का मैहर और अमरपाटन के अस्पतालों में इलाज चल रहा है.