Thursday, April 30, 2026
Home कोरबा ACCIDENT NEWS : स्कूली बच्चों से भरी बस को हाइवा ने मारी...

ACCIDENT NEWS : स्कूली बच्चों से भरी बस को हाइवा ने मारी ठोकर, हादसे में कई घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

448

कोरबा। ACCIDENT NEWS : जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. स्कूली बच्चों से भरी बस को विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने जबरदस्त ठोकर मारी दी. इस हादसे में बस ड्राइवर, ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं, लगभग 6 बच्चे घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. दुर्घटना की सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, स्कूल बस सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी बाजार में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी. तभी सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसदी चौक के पास एक राखड़ से भरी तेज रफ्तार हाइवा ने विपरीत दिशा से आकर स्कूली बस को जबरदस्त ठोकर मार दी. हादसे में स्कूली बस के परीचालक लछु राम साहू और चालक राजू सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हुए हैं. घायलों का अस्पताल भेजवाया गया है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है. इसकी सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई है.