Thursday, March 12, 2026
Home देश Akshay Tritya: अक्षय तृतीया पर ये अद्भुत राजयोग बनाएंगे धनवान, मां लक्ष्मी...

Akshay Tritya: अक्षय तृतीया पर ये अद्भुत राजयोग बनाएंगे धनवान, मां लक्ष्मी की कृपा से बरसेगा अकूत पैसा

235

वेब डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस बार अक्षय तृतीया पर कई शुभ राजयोग का निर्माण हो रहा है. इसी दिन सूर्य और शुक्र की मेष राशि में युति हो रही है. जिसकी वजह से शुक्र आदित्य योग का निर्माण होगा. वहीं मीन राशि में मंगल और बुध की युति से धन योग शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में होने से शश योग और मंगल मीन राशि में मालव्य राजयोग का निर्माण होगा. वृषभ राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है. पहली बार ऐसा हो रहा है कि एक साथ इतने सारे शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जिसका तीन राशियों पर लाभकारी असर देखने को मिलेगा.

 

मेष राशियों के लिए अक्षय तृतीया का दिन काफी खास रहने वाला है. इस दौरान व्यक्ति को हर काम में सफलता हासिल होगी. हो सके तो यह समय रुके कार्य को पूरा करा देगा. यदि परिवार के बीच कोई समस्या है तो वो भी इस समय दूर हो जाएगी. इस समय प्रॉपर्टी या फिर वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह सपना भी पूरा हो जाएगा. बिजनेस में पैसा निवेश करने पर लाभ ही लाभ हासिल होगा. संतान की ओर से इस समय शुभ समाचार मिलेगा.

 

वृषभ राशि

अक्षय तृतीया पर इस राशि में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है. मां लक्ष्मी की इस राशि पर विशेष कृपा रहने वाली है. नौकरी करने वालों की उनकी काम की प्रशंसा मिलेगी हो सके तो इस दौरान प्रमोशन भी मिले. इस दौरान कहीं पर पैसा निवेश करना लाभकारी साबित होगा. व्यापारियों को इस दौरान धन लाभ होगा. यदि इस राशि के लोग नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह समय लाभकारी साबित हो सकता है. यदि कहीं पुराना निवेश किया हुआ है तो इस समय उसका लाभ हासिल होगा.

 

मीन राशि

इस राशि के लिए अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी. जिसकी वजह से इन्हें हर काम में सफलता हासिल होगी. भाग्य इनका इतना साथ देगा कि कम मेहनत में इन्हें अपार सफलता हासिल होगी. परिवार के साथ इस दौरान अच्छा समय बितेगा. हो सके तो इस राशि को आकस्मिक धन लाभ भी मिले.