Friday, March 27, 2026
Home देश Ambani Family Baby Girl Birth: अंबानी परिवार में फिर गूंजी किलकारी, बड़ी...

Ambani Family Baby Girl Birth: अंबानी परिवार में फिर गूंजी किलकारी, बड़ी बहू श्लोका ने बेटी को दिया जन्म

225

नई दिल्ली/मुंबई। Ambani Family Baby Girl Birth: मुकेश अंबानी के घर नन्हीं परी आई है। उनकी बड़ी बहू श्लोका अंबानी ने बेटी को जन्म दिया है। आकाश और श्लोका का 2 साल का बेटा भी है जिसका नाम पृथ्वी अंबानी है।

Ambani Family Baby Girl Birth: अंबानी परिवार में एक बार फिर इस परिवार में किलकारी गूंजी हैं। मुकेश अंबानी एक बार फिर से दादा बन गए हैं। नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता दूसरी बार मां बनी है। श्लोका ने बेटी को जन्म दिया है। इससे पहले आकाश और श्लोका का 2 साल का बेटा भी है जिसका नाम पृथ्वी अंबानी है।

Ambani Family Baby Girl Birth: श्लोका मेहता की प्रेगनेंसी के बारे में अंबानी परिवार ने नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के उद्घाटन समारोह के दौरान बताया था। इससे पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने 2022 में अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।

0.Ambani Family Baby Girl Birth: मार्च 2019 में हुई थी शादी

बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने मार्च 2019 में शादी की थी। दोनों की पहली संतान पृथ्वी अंबानी का जन्म 10 दिसंबर 2020 को हुआ था। बीते दिनों श्लोका अपने पति आकाश अंबानी और ससुर मुकेश अंबानी के साथ बाबुलनाथ मंदिर भी गई थी। श्लोका मेहता फेमस हीरा कारोबारी अरुण रसेल मेहता की बेटी हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर डिग्री हासिल की है।