Saturday, March 14, 2026
Home छत्तीसगढ़ Ambikapur Weather News : मैनपाट में तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा,...

Ambikapur Weather News : मैनपाट में तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा, उबल रहे मैदानी क्षेत्र

274

अंबिकापुर। Ambikapur Weather News : छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में सोमवार दोपहर तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा हुई। तेज हवाओं के साथ वर्षा से मैनपाट का मौसम खुशनुमा हो गया। मैनपाट में वर्षा और तेज हवाओं की इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित फोटो और वीडियो देखकर सरगुजा के मैदानी क्षेत्र के लोग उत्साहित नजर आए। सरगुजा में इन दिनों प्रचंड गर्मी पढ़ रही है।

सुबह से झुलसाने वाली तेज धूप के कारण लोग बेचैन है। पिछले दो-तीन दिनों से दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाने से शाम को उमस बढ़ रही है। उमस भरी गर्मी के कारण परेशान लोगों को देर रात तक राहत नहीं मिल पाती। रात 10 बजे के बाद तक शहरी क्षेत्र में गर्म हवा चलती रहती हैं।

सोमवार सुबह से सरगुजा के मैदानी क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। तेज धूप के कारण कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। गर्मी से बेहाल सरगुजा के मैदानी क्षेत्र के लोग मैनपाट में हुई वर्षा के कारण उत्साहित नजर आ रहे हैं। दरअसल सोमवार दोपहर छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट का मौसम अचानक बदल गया। आकाश में काले घने बादल छा गए। तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई।

थोड़ी ही देर में झमाझम वर्षा से मैनपाट का मौसम खुशनुमा हो गय गर्मी से बेहाल लोगों के लिए मैनपाट में हुई वर्षा की तस्वीर और वीडियो सुकून देने वाली रही।जैसे ही इंटरनेट मीडिया पर गर्मी के सीजन में वर्षा का वीडियो प्रसारित हुआ लोग उत्साहित होकर अपनी अपनी राय व्यक्त करते नजर आए। ऐसे ही वर्षा मैदानी क्षेत्रों के लिए भी राहत देने के लिए जरूरी बताया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो स्थानीय प्रभाव से मैनपाट में वर्षा हुई है। मैदानी क्षेत्र में दोपहर बाद बादल छाने का पूर्वानुमान है। बादल से उमस बढ़ेगी और गर्मी से राहत की संभावना कम होगी।