Sunday, March 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ ASI के घर चोरी : लाखों की जेवरात और नगदी ले उड़े...

ASI के घर चोरी : लाखों की जेवरात और नगदी ले उड़े चोर, CCTV फुटेज आया सामने, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

394

दुर्ग। ASI के घर चोरी : राजधानी के पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई प्रीति जायसवाल के दुर्ग स्थित घर में चोरों ने लाखों की जेवरात और नगदी की चोरी कर ले उड़े है। अज्ञात चोरो घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया है। वहीं इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ संदिग्ध एएसआई के घर में घुसते हुए नजर आ रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि प्रीति जायसवाल रायपुर में पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत है। उसका घर सूर्य नगर सिकोला भाठा दुर्ग में है। वो रोजाना यहां से रायपुर अप डाउन करती है। प्रीति जायसवाल ने पुलिस को बताया कि वो बीते 7 जून को रायपुर ड्यूटी के लिए गई थी।

सोने चांदी के जेवरात और नगदी ले उड़े चोर 

ड्यूटी से रात 8 बजे वापस लौटी तो देखा कि उसके घर के सामने का दरवाजा खुला हुआ है। मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम गायब थी। मोहन नगर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक चोरी घर के अंदर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस आरोपियों की शिनाख्त में जुट गई है।