Tuesday, March 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ ASI Injured Breaking : नक्सल आपरेशन में निकले थे जवान…जोरदार धमाका…ASI बुरी...

ASI Injured Breaking : नक्सल आपरेशन में निकले थे जवान…जोरदार धमाका…ASI बुरी तरह से घायल

251
बीजापुर। ASI Injured Breaking : आइईडी की चपेट में आने से एक एएसआई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल एएसआई का नाम मोहम्मद असलब बताया जा रहा है। घटना बीजापुर की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बीजापुर-सुकमा सड़क पर पेगड़ापल्ली के पास माओवादियों ने पहले से ही आइईडी प्लांट कर रखी हुई थी। शनिवार सुबह सर्च आपरेशन में लगे CRPF 153 बटालियन के जवान निकले हुए थे। इसी दौरान कैंप से कुछ ही दूरी पर माओवादियों की लगाई प्रेशर IED की चपेट में CRPF के एएसआई मोहम्मद असलम आ गये। आइईडी पर पैर रखते ही जोरदार विस्फोट हो गया। घटना में एएसआई के पैर के चिथड़े उड़ गए। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की लगाई आइईडी की चपेट में आने से CRPF के एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि एएसआई मोहम्मद असलम के सीधे पैर के चिथड़े उड़ गए हैं। साथी जवान घायल एएसआई को बासागुड़ा के अस्पताल लेकर आए हैं। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए चॉपर से रायपुर रेफर किया जाएगा। मामला जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र का है।अन्य जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद साथी जवानों ने घायल को फौरन मौके से निकालकर बासागुड़ा के अस्पताल लाया है। जहां (ASI Injured Breaking) उनका इलाज जारी है।