Saturday, March 28, 2026
Home देश Ayushi Chowdhary Murder Case: पिता ही निकला हत्यारा, मर्जी की शादी से...

Ayushi Chowdhary Murder Case: पिता ही निकला हत्यारा, मर्जी की शादी से नाराज थे, मारकर लाल सूटकेस में फेंक दी लाश

446

मथुरा। Ayushi Chowdhary Murder Case: मथुरा के आयुषी चौधरी हत्याकांड का फर्दाफाश हो गया है। पुलिस के मुताबिक, उसे पिता ने ही गोली मारी थी। वारदात में मां ने भी साथ दिया था। हत्या दिल्ली के बदरपुर स्थित घर पर की गई। बाद में लाश को लाल सूटकेस में पैक करके 150 किलोमीटर दूर मथुरा जिले के राया इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया गया था। 18 नवंबर को आयुषी की लाश बरामद हुई थी।

0.दूसरी जाति के लड़के से था अफेयर

Ayushi Chowdhary Murder Case: 22 साल की आयुषी का भरतपुर के रहने वाले छत्रपाल नाम के लड़के से अफेयर था। दोनों ने एक साल पहले आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। आयुषी अपने मां-पिता के घर पर रह रही थी। घरवाले शादी के खिलाफ थे। 17 नवंबर की दोपहर आयुषी का मां से झगड़ा हुआ।

Ayushi Chowdhary Murder Case: मां ने पिता को इसकी सूचना दी। नाराज पिता घर आए। उन्होंने आयुषी को समझाया। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। गुस्से में पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से आयुषी के सीने में दो गोलियां दाग दीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Ayushi Chowdhary Murder Case: आयुषी की हत्या के बाद पिता घर के पास की दुकान से पॉलिथीन खरीद कर लाए। दोपहर में उसकी लाश को सूटकेस में पैक किया। देर रात 3 बजे कार में सूटकेस रखा और 150 किलोमीटर दूर मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह 5 बजे फेंक दिया। इसके बाद 7 बजे दिल्ली चले गए। कार पिता चला रहा था और मां आगे वाली सीट पर बैठी थी।