कोरबा।आईपीएस संतोष सिंह के निजात अभियान से उन अभिभावकों की आस बढ़ गई हैं, जो अपने बच्चों को नशे के शिकंजे में कसे देखकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। कई परिवार नशे के कारण बर्बाद हो गए हैं।अभियान को जन-जन की आवाज बनाने आज यानी शुक्रवार को बालको थाना प्रभारी विजय चेलक के नेतृत्व में बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया किया।

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा की नशा एक सामाजिक बुराई है इसे दूर करने में सबकी सहभागिता जरुरी है। निजात अभियान से हम लोगो को म नशे से दूर रहने की अपील कर रहे है। इस अभियान को समाज का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है की आने वाले दिनों में युवाओ को नशे की लत से उबारकर उन्हें नई राह दिखाने में कामयाब होंगे।
देखें वीडियो….

































