Friday, March 13, 2026
Home देश Bank Holidays In August 2022: आने वाले दिनों में 8 दिन बंद...

Bank Holidays In August 2022: आने वाले दिनों में 8 दिन बंद रहेंगे बैंक

308

Bank Holidays In August 2022: Banks will be closed for 8 days in the coming days, see here the complete list of Bank Holidays

न्‍यूज डेस्‍क। 15 अगस्‍त के बाद आने वाले दिनों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कारण विभिन्न राज्यों में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। कुल मिलाकर इस महीने के बचे हुए दिनों में 8 दिन बैंक बंद रहेंगे। जन्माष्टमी भी दो दिन है। इस कारण अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

इस दौरान 2 रविवार और 27 अगस्त को चौथा शनिवार पड़ रहा है, जब कामकाज नहीं होगा। हालांकि बैंकों की पूरी तैयारी है कि छुट्टियों के दौरान एटीएम चालू रहें और ग्राहकों को किसी तरह की परेशान का सामना न करना पड़े।

इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन बैंक बंद रहने से चेक क्लियरेंस वाला काम बाधित हो सकता है। यहां देखिए अगस्त में पड़ने वाली बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट और समय रहते निपटा लें अपने जरूरी काम।