Sunday, November 8, 2026
Home Breaking बरगद का पेड़ गिरने से बैकुंठपुर-बनारस मार्ग ठप; दर्री डैम से छोड़ा...

बरगद का पेड़ गिरने से बैकुंठपुर-बनारस मार्ग ठप; दर्री डैम से छोड़ा जा रहा पानी

315

छत्तीसगढ़ में कोरबा, जांजगीर, सरगुजा समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। कोरबा में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। दर्री डैम के गेट खोलकर हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं, जांजगीर में भी सड़कों पर जलभराव से भारी समस्या हो रही है।

बैकुंठपुर के पाटन बरगद का पेड़ गिरने से पांडोपारा-भैयाथान, बनारस और पटना से पांडोपारा-बनारस मार्ग ठप हो गया है। इधर, मौसम विभाग ने बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, गोरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों के एक-दो जगहों पर हैवी रेन फॉल की संभावना जताई गई है।

बलौदा बाजार में बारिश के कारण मल्लीन नाला टापू बन गया है। हालत ये है कि मंगलवार को दुल्हा-दुल्हन को लोगों ने गोद में उठा कर नाला पार कराया। दरअसल, पलारी ब्लॉक से 10 किलोमीटर दूर मल्लीन गांव के नाला पारा के लोगों के लिए दो महीने भारी मुश्किल होती है। बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाते। पूरा गांव दो हिस्सों में बंटकर टापू बनकर रह जाता है।