Friday, March 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ Bees attack : शिक्षक और छात्रों पर मधुमक्खियों का हमला, खेल मैदान...

Bees attack : शिक्षक और छात्रों पर मधुमक्खियों का हमला, खेल मैदान में मची चीख पुकार, दिव्यांग शिक्षक अस्पताल में भर्ती

254

बालोद। Bees attack : छत्तीसगढ़ के बालौद जिले में स्कूल मैदान में खेल की प्रैक्टिस कर रहे शिक्षक और छात्र-छात्राओं पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। हमले ेमं दिव्यांग शिक्षक समेत 25 छात्र-छात्राएं जख्मी हो गए। जिन्हें 108 के माध्यम से इलाज के लिए सामुदायिक केंद्र ले जाया गया. दिव्यांग शिक्षक की हालत नाजुक बताई गई है।

 

जानकारी के अनुसार बालोद जिले के डौंडी विकास खण्ड के नर्राटोला प्राथमिक स्कूल में उंचाई पर लगे मधुमखियों के छत्ते को किसी पक्षी ने चोंच मार दिया गया, जिसके बाद वहीं खेल मैदान में खेल रहे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी शिक्षा विभाग के बीआरसी सच्चिदानंद शर्मा अस्पताल पहुंचे और बच्चों और शिक्षक उपचार की जानकारी ली।