Saturday, March 28, 2026
Home देश Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी आज यूपी में एंट्री, प्रियंका गांधी और...

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी आज यूपी में एंट्री, प्रियंका गांधी और किसान नेता राकेश टिकैत भी होंगे शामिल

199

नई दिल्ली/गाजियाबाद। Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार दोपहर को दिल्ली के रास्ते गाजियाबाद के लोनी बार्डर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और किसान राकेश टिकैत भी शाामिल होंगे।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्थित हनुमान मंदिर से पदयात्रा कर दोपहर में गाजियाबाद के लोनी बार्डर से यूपी में दाखिल होंगे।

Bharat Jodo Yatra: बता दें कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा 130 किमी का सफर तय करेगी और पश्चिमी यूपी के 3 जिलों से गुजरेगी। तीन दिनों यात्रा में यूपी के तीन लोकसभा सीटें और 11 विधानसभा क्षेत्रों गुजरेगी।

Bharat Jodo Yatra:पदयात्रा गाजियाबाद, बागपत और शामली जिले की 11 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। अलावा प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं और छोटे दलों के प्रतिनिधियों को भी यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है।