Saturday, October 17, 2026
Home Breaking BIG BREAKING : भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 21500 वोटो से बढ़त जारी

BIG BREAKING : भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 21500 वोटो से बढ़त जारी

225

The Duniayadari :रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। दसवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। सुनील सोनी 20,629 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा को 42,667 और कांग्रेस को 22,038 वोट मिले हैं। इससे पहले 9वें राउंड में भाजपा 17,912 वोट से आगे थी। आठवें राउंड में बीजेपी को 27,911 और कांग्रेस को 14,083 वोट मिले थे। महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के वार्ड में भी भाजपा आगे चल रही है। तस्वीर पहले राउंड से ही साफ हो गई है। सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे हैं। बिल्कुल टक्कर की स्थिति नहीं दिख रही। हर राउंड में भाजपा आगे है। वहीं आकाश शर्मा एक भी राउंड में आगे नहीं रहे। दस चरण के बाद… बीजेपी: 42667 – सुनील सोनी, कांग्रेस: 22038 – आकाश शर्मा, कुल बढ़त: 20629 (बीजेपी) नौ चरण शेष बचे।