Tuesday, March 3, 2026
Home देश Big Breaking : नहीं रहे टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री...

Big Breaking : नहीं रहे टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री , सड़क हादसे में मौके पर मौत

338

नई दिल्ली। मशहूर उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री नहीं रहे। एक भीषण सड़क हादसे में सायरस मिस्त्री का निधन हो गया है।

बता दें , साइरस पल्लोनजी मिस्त्री भारतीय मूल के एक आयरिश व्यवसायी थे। वे 2012 से 2016 तक एक भारतीय व्यापार समूह, टाटा समूह के अध्यक्ष थे। वह समूह के छठे अध्यक्ष थे, और टाटा उपनाम नहीं रखने वाले केवल दूसरे थे। 4 जुलाई 1968 को जमने टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री ने 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

मुंबई से सटे पालघर में आज वे एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।