Friday, March 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ Big breaking: खनिज विभाग के उप संचालक के घर पर IT की...

Big breaking: खनिज विभाग के उप संचालक के घर पर IT की रेड … कोरबा में पदस्थ थे एस एस नाग…दबिश से कोरबा में मचा हड़कंप…

1439

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में IT की टीम ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई कर रही है. आयकर की टीम ने बुधवार को शराब और स्टील कारोबारियों के 30 ठिकानों पर दबिश दी थी. आज IT की टीम ने माइनिंग अधिकारी के घर पर छापेमारी की है. आईटी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है. दबिश से हड़कंप मचा हुआ है.

 

छापेमारी जगदलपुर के धरमपुरा स्थित बृजराज नगर में हुई है. घर के बाहर सीआरपीएफ की टीम तैनात है. माइनिंग अधिकारी के घर में छापेमारी जारी है. यह अधिकारी 3 दिन पहले ही जगदलपुर में शिफ्ट हुआ था. आईटी की टीम पहुंचने से माइनिंग अधिकारियों समेत इससे संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया है.

बता दें कि इसके पहले आईटी की टीम ने रायपुर में 18, बिलासपुर में तीन, रायगढ़ में आठ और खरसिया के एक ठिकाने पर कार्रवाई की है. आयकर विभाग के आला अधिकारियों की मानें तो कारोबारियों के ठिकानों से बड़ी मात्रा में आर्थिक अनियमितता के दस्तावेज भी मिले हैं.