Thursday, October 29, 2026
Home Breaking BIG BREAKING : देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम दर्शन...

BIG BREAKING : देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम दर्शन करने पहुंचे PM मोदी और अमित शाह

223

The Duniyadari:नई दिल्ली– पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें गुरुवार शाम बेहोश होने के बाद दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9.51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास पर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे हैं. उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हैं. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन को देखते हुए 27 और 28 दिसंबर की अपनी प्रगति यात्रा को स्थगित कर दिया है.