Saturday, March 7, 2026
Home पुलिस Big breaking: पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी 15 दिन बाद घरघोड़ा के...

Big breaking: पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी 15 दिन बाद घरघोड़ा के जंगल से गिरफ्तार..पॉवर प्लांट से स्क्रेब चोरी करने का है आरोप…

259

कोरबा। पुलिस कस्टडी से चकमा देकर फरार होने वाले आरोपी को घरघोड़ा के जंगल से पुलिस ने धर दबोचा है। फरार चल रहे आरोपी राजा खान पर सीएसईबी पॉवर प्लांट में स्क्रेब चोरी करने का आरोप है। लंबे समय से पुलिस के नाक में दम करने वाले आरोपी की गिरफ्तरी के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

 

बता दें कि सीएसईबी पुलिस चौकी से चोरी के आरोपी राजा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजा खान घरघोड़ा के जंगल मे छुपकर रह रहा था।खबरीलाल की खबर पर घरघोड़ा जंगल मे पुलिस ने आरोपी को पकड़ने जाल बिछाया था और राजा खान को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अब से कुछ देर बाद पूरे मामले का खुलासा करेगी। राजा पर बंद पड़े सीएसईबी ईस्ट पॉवर प्लांट से तांबा चोरी का आरोप है पुलिस ने पहले ही मामले में 3 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है डकैती गिरोह का सरगना राजा इस मामले में फरार था जिसको पुलिस ने आखिरकार कड़ी मश्क्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।