Monday, March 16, 2026
Home Breaking BIG BREAKING: मोदी कैबिनेट ने लिये 3 बड़े फैसले…

BIG BREAKING: मोदी कैबिनेट ने लिये 3 बड़े फैसले…

123

The Duniyadari: नई दिल्ली- केंद्र सरकार ने बुधवार को केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोप-वे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है। नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने बुधवार को कई बड़े फैसले लिए हैं. इसमें उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है. कैबिनेट ने नेशनल रोपवे डेवलपमेंट प्रोग्राम- पर्वतमाला परियोजना के तहत उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना को मंजूरी दी है. इसकी कुल लागत 4,081.28 करोड़ रुपये होगी. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि मौजूदा समय में 8-9 घंटे लगने वाली यात्रा घटकर 36 मिनट रह जाएगी।

केंद्रीय कैबिनेट ने इसके साथ ही पर्वतमाला परियोजना के तहत उत्तराखंड में गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना के विकास को मंजूरी दी है. पशु औषधि घटक को शामिल करते हुए पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण कार्यक्रम के संशोधन को भी मंजूरी मिली है.टीकाकरण, निगरानी और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के जरिए पशुधन रोगों की रोकथाम और नियंत्रण में मदद करने की योजना है।

कैबिनेट के मुताबिक, रोपवे को सार्वजनिक-निजी भागीदारी में विकसित करने की योजना है. ट्राई-केबल डिटैचेबल गोंडोला (3एस) तकनीक पर इसे विकसित किया जाएगा. इसके बनने से रोजाना 18 हजार यात्री इसका फायदा ले सकेंगे. रोपवे परियोजना केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक वरदान होगी. यह परियोजना पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ ही आरामदायक और तेज कनेक्टिविटी देगी. इससे समय की काफी बचत होगी।