Sunday, March 8, 2026
Home Breaking BIG BREAKING : सेक्स बाजार का भंडाफोड़, 40 महिलाएं समेत 150 लोग...

BIG BREAKING : सेक्स बाजार का भंडाफोड़, 40 महिलाएं समेत 150 लोग गिरफ्तार

150

हैदराबाद- हैदराबाद के पॉश बंजारा हिल्स इलाके में एक पब से कम से कम 140 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 40 महिलाएं शामिल हैं। TOS पब के बारे में पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा और पब को सील कर दिया।

पुलिस के मुताबिक 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जिनमें से आधी महिलाएं हैं। असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) वेंक रमन्ना ने ब ताया, बीती रात रोड नंबर 3 पर एक पब में छापा मारा गया जहां से 100 पुरुषों और 40 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पब में वे गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल थीं।

पब को सील कर दिया गया है। एसीपी ने कहा, कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पब के मालिक, बाउंडर्स, डीजे ऑपरेटर और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि धारा 420, 290 और 294 के तहत भी केस दर्ज किया गया है।

उनपर अश्लील गाने बजाने और अश्लील हरकत करने का आरोप है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस पब में अलग-अलग राज्यों की लड़कियों को रखा जाता था और पुरुष ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उनसे अश्लील डांस करवाया जाता था। यही करके पब के मालिक बड़ा मुनाफा कमाते थे।