Big Breaking Killing : रायपुर से आई एक बड़ी खबर…रिसेप्शन वाले दिन दूल्हे ने दुल्हन को चाकू से गोदकर मार

415

रायपुर। Big Breaking Killing : राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतकों का आज रिशेप्शन था। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर नई बस्ती निवासी मृतक असलम पिता बशीर अहमद की 19 फरवरी को राजातालाब की रहने वाली युवती कहकशा बानो के साथ शादी हुई थी। आज शाम दोनों का रिशेप्शन भी था। रिशेप्शन की तैयारी में दोनों परिवारों के सदस्य थे। इस बीच दोनों ने तैयार होने के लिए कमरे में गए और अंदर में दोनों के बीच लड़ाई होने लगी।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने पहले दुल्हन (Big Breaking Killing) को चाकू मारा फिर खुद को भी उसी चाकू से घायल कर लिया। इधर घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया यहां पर दोनों की मौत हो गई। फिलहाल दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है। मामले की जांच की जा रही है।