Thursday, October 29, 2026
Home Breaking बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

294

बलौदाबाजार– छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले की लवन पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की लगभग 5 लाख के 9 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब लवन निवासी सुनिल बंजारे ने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।

इसके साथ ही लवन, गिधौरी और कसडोल क्षेत्र में कुछ समय से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। चोरी की घटनाओं की जांच में घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि एक चोर गिरोह जिले में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इसी बीच पुलिस को कुछ लोगों पर संदेह हुआ। करन दास, सुनील, दुर्गेश, सनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

चोरी की बाइक बरामद की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 9 बाइकों की चोरी की बात स्वीकार की। आरोपियों के पास से चोरी की बाइक बरामद कर ली गई है।

वहीं गिरोह के और भी सदस्यों की तलाश की जा रही है।

आरोपियों के नाम-

1. सुनील (19) निवासी इंदिरा कॉलोनी कसडोल 2. दुर्गेश (21) निवासी बांधा तालाब, कसडोल 3. सनी (22) निवासी इंदिरा कॉलोनी कसडोल 4. करन दास (21), निवासी नया गोरधा, कसडोल