Friday, March 27, 2026
Home Uncategorized Bilaspur News : सिलेंडर से निकल रही थी आग की लपटें…छत्तीसगढ़ का...

Bilaspur News : सिलेंडर से निकल रही थी आग की लपटें…छत्तीसगढ़ का जांबाज पुलिस जवान ने दिखाया सूझबूझ…देखें Video

393

बिलासपुरBilaspur News : अक्सर देखा जाता है कि गैस सिलेंडर में आग लगने से कभी भी कोई बड़ी घटना हो जाती है। गर्मियों में ऐसी घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ती हैं। बिलासपुर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जिसे समय रहते एक पुलिस जवान ने समय रहते संभाल लिया, नहीं तो बड़ी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

 

दरअसल पूरा मामला बिलासपुर जिले का है। यहां एक ग्रामीण के घर में गैस सिलेंडर में आग लग गई, जो काफी तेजी से फैल रही थी। अगर सिलेंडर फट जाता तो आसपास के घरों को नुकसान हो सकता था। घर से लगातार धुंआ निकल रहा था तभी चकरभाठा थाना के पुलिस के जवान ने सिलेंडर को कपड़े से पकड़कर सावधानी बरतते हुए बाहर निकाल कर रख दिया। इस तरह एक बड़ी दुर्घटना से पूरे मोहल्ले को बचाया।

यह जवान है प्रधान आरक्षक आतिश पारीक। दरअसल, उनकी ही सूझ-बुझ से बड़ी अनहोनी होते-होते रह गई। इस दौरान उनके साथ आरक्षक योगेंद्र खुटें भी थे। इस वीडियो को बिलासपुर पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। उनके इस काम के लिए लोग सोशल मीडिया (Bilaspur News) पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।