Friday, March 13, 2026
Home Breaking BJP की पूर्व सांसद रूपा गांगुली गिरफ्तार, रातभर थाने के बाहर दे...

BJP की पूर्व सांसद रूपा गांगुली गिरफ्तार, रातभर थाने के बाहर दे रही थीं धरना… जानिए क्या है मामला?

138

कोलकाता.पूर्व राज्यसभा सदस्य और बीजेपी (BJP) नेता रूपा गांगुली को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के मुताबिक गांगुली को पुलिसकर्मियों के काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।बीजेपी नेता स्थानीय महिला भाजपा नेता रूबी दास की रिहाई की मांग को लेकर दक्षिण कोलकाता के एक पुलिस थाने के सामने बुधवार रात से ही धरने पर बैठी थीं।

बुधवार शाम को गिरफ्तार किए गए भाजपा समर्थकों में दास भी शामिल थीं।दरअसल, बुधवार सुबह कोलकाता के बांसद्रोणी इलाके में जेसीबी की मदद से सड़क मरम्मत का काम चल रहा था। स्टूडेंट नगर पालिका के वार्ड नंबर 113 का रहने वाला था। आरोप है कि कोचिंग सेंटर जाते समय छात्र को जेसीबी ने टक्कर मार दी और कुचल दिया।

छात्र को सिर में गंभीर चोटें आईं. अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। स्थानीय लोगों का कहना था कि हादसे के बावजूद मौके पर टीएमसी की स्थानीय पार्षद अनीता मजूमदार नहीं पहुंचीं। लोग पार्षद को तत्काल मौके पर बुलाने के लिए अड़ गए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे।