BJP के Manifesto पर कांग्रेस का तंज, Rahul ने कहा-दो शब्द गायब.. Priyanka बोलीं संविधान बदलो पत्र और डॉ महंत ने कहा छलावा…

135

नई दिल्ली। BJP के मेनिफेस्टो पर राहुल और प्रियंका गांधी ने सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने कहा, ‘भाजपा के मेनिफेस्टो और नरेंद्र मोदी के भाषण से दो शब्द गायब हैं – महंगाई और बेरोज़गारी।’ वहीं प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘इनका असली manifesto है ‘संविधान बदलो पत्र।’ वही छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत इसे जनता के साथ छलावा कहा है।

राहुल गाँधी ने X पर ट्वीट कर लिखा है कि लोगों के जीवन से जुड़े सबसे अहम मुद्दों पर भाजपा चर्चा तक नहीं करना चाहती।

 

युवा इस बार मोदी के झांसे में नहीं आने वाला, अब वो कांग्रेस का हाथ मज़बूत कर देश में ‘रोज़गार क्रांति’ लाएगा.

प्रियंका गांधी ने क्या लिखा है

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि, ‘भाजपा का “संकल्प पत्र” तो दिखावा है। इनका असली manifesto है ‘संविधान बदलो पत्र’ गली-गली, राज्य दर राज्य भाजपा के नेता, भाजपा के प्रत्याशी संविधान बदलो पत्र लेकर घूम रहे हैं और भाषणों में बाबासाहेब के संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं।

इसी तरह छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास ने भाजपा के संकल्प पत्र को छलावा कहा है। उन्होंने कहा इससे महंगाई से त्रस्त जनता और भीषण बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं को राहत देने के लिए न तो कोई बात की गई है और ही कोई उपाय। यह घोषणा पत्र निराशाजनक है।