Sunday, March 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ BJP सांसद ने खराब सड़क का बनाया वीडियो और किया ट्वीट…कहा छत्तीसगढ़...

BJP सांसद ने खराब सड़क का बनाया वीडियो और किया ट्वीट…कहा छत्तीसगढ़ का पैसा दूसरे राज्य के चुनाव में हो खर्च, प्रदेश की जनता का नही देख रहे दुख दर्द…

426

रायपुर।छत्तीसगढ़ की ऊबड़-खाबड़ सड़कें विकास की रफ्तार को धीमी कर रही है लेकिन बीजेपी के लिए ये सड़कें राजनीतिक रेस में बड़े काम की है. बीजेपी आज प्रदेशभर की सड़कों का हाल बता रही है. जहां सड़क खराब है वहां से वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर जारी किया जा रहा है. सड़कों का हाल दिखाते हुए बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई. दूसरी तरफ कांग्रेस भी बीजेपी को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रही है.

सड़कों के हाल के लिए बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने आ गई. राजनेताओं की जुबानी जंग शुरू हो गई. 23 सितंबर शुक्रवार को बीजेपी Twitter पर #लबरा_के_डबरा हैशटैग चला रही है. बीजेपी की राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने छत्तीसगढ़ की सड़कों का हाल दिखाते हुए एक वीडियो भी जारी किया. उन्होंने अकलतरा विधानसभा से कोरबा जाने वाली सड़क का हाल दिखाया. सड़क के गड्ढे दिखाते हुए सरोज पांडे कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साध रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीडब्ल्यूडी मंत्री को सड़क का हाल देखने के लिए न्योता दिया.