Tuesday, March 10, 2026
Home कोरबा Breaking : कांग्रेस प्रत्याशी को बदलने एकजुट हुए तीन दावेदार.. बोले दलबदलू...

Breaking : कांग्रेस प्रत्याशी को बदलने एकजुट हुए तीन दावेदार.. बोले दलबदलू को टिकट बर्दाश्त नही, VIDEO

303

कोरबा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से पिछले विधानसभा चुनाव में दम दिखाने वाले फूल सिंह को कांग्रेस हाईकमान ने इस बार रामपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। टिकट की घोषणा होते ही  कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया है है। पार्टी के तीन दावेदार एक सुर में पार्टी हाई कमान को कहा है कि पार्टी को प्रत्याशी बदलना होगा, हमे दलबदलू प्रत्याशी बर्दाश्त नही है।

 

बता दें कि कांग्रेस ने बुधवार को 53 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किया है। टिकट की घोषणा होते ही प्रदेश भर के कार्यकर्ता विद्रोह पर उतर आए हैं। रामपुर विधानसभा सीट से दावेदारी करने वाले श्याम लाल कंवर रज्जाक खान ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रत्याशी बदलने की मांग की है। पूर्व विधायक श्याम लाल कंवर ने फूल सिंह राठिया पर  टिप्पणी करते हुए कहा कि दलबदलू प्रत्याशी को टिकट दिया गया है। उन्हें टिकट मिलने से कार्यकर्ताओ में आक्रोश है और क्षेत्र के कार्यकर्ता प्रत्याशी बदलने की मांग कर रहे है।