Saturday, March 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ Breaking: छात्राओं के सामने मदिरापान करने वाले पर गिरी गाज.. CEO ने...

Breaking: छात्राओं के सामने मदिरापान करने वाले पर गिरी गाज.. CEO ने जारी किया आदेश…

322

जशपुर। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में भाग लेने के लिए अपने पंचायत क्षेत्र से छात्राओं को लेकर आने वाले दो सचिवों ने वापसी के दौरान उन्हीं के सामने शराब पीना शुरू कर दिया। इस वाकये का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों सचिव निलंबित कर दिए गए।


जशपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिला स्तर के छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में शामिल होकर कॉलेज की छात्राओं सहित महिला प्रतिभागियों के साथ वापस अपने ग्राम पंचायत लौटते समय मंगतु राम एवं रामश्रवण ने गाड़ी रोककर शराब का सेवन किया था।


मंगतु राम एवं रामश्रवण का उक्त कृत्य छ.ग.पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 03 के विपरीत है। मंगतु राम पंचायत सचिव लोरो एवं राम श्रवण पंचायत सचिव तोरा जनपद पंचायत बगीचा को आज छुट्टी के दिन के दिन ही तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।