Sunday, March 15, 2026
Home Breaking BREAKING: मशहूर गायक के गनमैन से लूटपाट, FIR दर्ज…

BREAKING: मशहूर गायक के गनमैन से लूटपाट, FIR दर्ज…

84

The Duniyadari: चंडीगढ़- पंजाब मे क्राइम की वारदातों का गिराफ बढता हुआ नजर आ रहा है। सरेआम लुटेरे लोगो को अपना शिकार बना कर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला राजपुरा से सामने आया है, जहां लुटेरों ने गन पॉइंट पर पंजाबी कलाकार करमजीत अनमोल के गनमैन सरबप्रीत सिंह को लूट का शिकार बनाया।

पीड़ित सरबजीत ने बताया कि वह चंडीगढ़ से अपनी आई-20 कार में अपने गांव चंदूमाजरा (पटियाला) लौट रहा थे। लांडरा के मजात इलाके के पास Fortuner मे सवार लुटेरों ने उसकी गाड़ी को घेर लिया। जिसके बाद लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर सरबप्रीत को अगवा कर लिया और उनकी गाड़ी भी छीन ली और सरबप्रीत को सरहिंद ले गए।

जहा लुटेरों ने उसके एटीएम से 9500/- रुपए निकलवाए और घायल अवस्था में खन्ना छोड़कर फरार हो गए। सरबप्रीत को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सरबप्रीत की कार जोड़ेपुल के पास से बरामद कर ली है।

इस मामले मे जानकारी देते हुए डीएसपी खन्ना अमृतपाल सिंह भाटी ने बताया कि वारदात राजपुरा इलाके में हुई है। उन्होने राजपुरा पुलिस से संपर्क साध लिया है। पुलिस लुटेरों की छानबीन मे जांच गई है।