जांजगीर चाम्पा । धान का कटोरा कहे जाने वाले जांजगीर जिले धान खरीदी घोटाला तो आम बात है पर जिस अंदाज में नवागढ़ में खरीदी घोटाला हुआ उसे देखकर माथा चकरा जाएगा।
अब जाकर ढाई करोड़ से अधिक का धान खरीदी घोटाला करने वाले फरार खरीदी केंद्र प्रभारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किसानों की जमीन का रकबा बढ़ा कर समर्थन मूल्य में धान खरीदी कर रकम अपने खातों में मंगवा शासन को ढाई करोड़ से अधिक का चूना लगाया था। एफआईआर के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। मामला
जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी अश्वनी पांडेय ने ग्राम तुलसी व ग्राम किरीत के धान खरीदी केंद्र प्रभारी अजय प्रकाश नागेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। आरोपियों ने फर्जी पंजीयन नवीनीकरण व किसानों की जमीन का रकबा बढ़ा कर 1294.71 क्विंटल धान की खरीदी किया था। जिसका समर्थन मूल्य के हिसाब से कीमत 2 करोड़ 51 लाख 4 हजार 9 सौ 82 रुपये कीमत है। इस अवैध खरीदी से लाभ प्राप्त कर कुछ किसानों की धान बिक्री की राशि उन किसानों के बैंक खाता के स्थान पर अपने साथियों के खाते में मंगवा कर संस्था प्रबंधकों ने अवैध लाभ प्राप्त किया था।