Monday, March 30, 2026
Home छत्तीसगढ़ Breaking : विधायकों से मिलने मेफेयर रिसॉर्ट पहुंचे CM…आगे की रणनीति पर...

Breaking : विधायकों से मिलने मेफेयर रिसॉर्ट पहुंचे CM…आगे की रणनीति पर होगी चर्चा…

373

रायपुर। झारखंड में सियासी संकट के बीच आज करीब 32 विधायकों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया था जिन्हें नवा रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट पर ठहराया गया है। इनमें कांग्रेस से 12, जेएमएम के19 और राजद के 1 विधायक शामिल हैं। इसमें जानकारी मिल रही थी कि सीएम हेमंत सोरेन भी साथ में आ सकते हैं लेकिन बताया गया कि वे बाद में आएँगे।

वहीँ अब इन सबके बीच छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने के लिए कुछ देर पहले ही मेफेयर रिसॉर्ट पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है सीएम भूपेश सबसे मुलाकात करेंगे और बैठक के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।