Saturday, April 11, 2026
Home छत्तीसगढ़ Breaking: साय सरकार के ये 5 विधायक जो पहली बार चुनाव जीतकर...

Breaking: साय सरकार के ये 5 विधायक जो पहली बार चुनाव जीतकर बने मंत्री..6 ओबीसी 3 आदिवासी 2 सामान्य और 1 एससी कैबिनेट में…

211

रायपुर। सूबे के साय सरकार में 5 ऐसे विधायक जो पहली बार चुनाव जीते और मंत्री बने है।कैबिनेट में 6 पिछड़ावर्ग, 3 आदिवासी , 1 सामान्य और एक एससी विधायक को जगह मिली है।

बता दें कि भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो गया। मंत्रिमंडल में सभी वर्ग के लोगो को साधते हुए सामंजस्य बनाने का प्रयास किया गया है। हालाकि अभी भी एक मंत्री पद को रिजर्व रखा गया है। आज शपथ लेने वाले मंत्रियों में 5 विधायक ऐसे है जो पहली बार चुनाव जीते है। पहली बार विधायक बने मंत्री में पूर्व आईएएस ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी रजवाड़े शामिल है। नए मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही प्रदेश में एक पद अब भी खाली है जिस पर मंथन जारी है।