Breaking : 22 लाख की साड़ी जब्त.. चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी…

191

कोरबा।चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान के दौरान उरगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रक से बड़ी मात्रा में साड़ी जब्त किया है। जब्त की गई साड़ियों की ​कीमत 22 लाख रुपए बताई जा रही है।

मामला उरगा थाना क्षेत्र के उच्चभट्ठी बैरियर का है। बैरियर में रोज की तरह आने जाने वाले गाड़ियों को रोककर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान ट्रक क्रमांक CG 04 MM 1895 भारी मात्रा में साड़ी होने पर ड्राइवर से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान वाहन चालक संतोषजनक जवाब नही दे पाया। जिससे चुनाव में वोटरों को लुभाने के बांटने के संदेह पर ट्रक सहित साड़ियों को जब्त कर धारा 102 के तहत कार्रवाई की गई है।

इनका रहा योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी युवराज तिवारी, उनि नवल साव, प्रधान आरक्षक सुनील पाण्डे , आरक्षक वीरेन्द्र अनन्त की भूमिका सराहनीय रही।