Thursday, October 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ Breaking: ED की टीम ने रायगढ़ के एक सिविल ठेकेदार से की...

Breaking: ED की टीम ने रायगढ़ के एक सिविल ठेकेदार से की पूछताछ…क्या खुलेगा मनी लांड्रिंग का राज…देखें VIDEO

696

रायगढ़ ।छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों से लगातार ED की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है. इसमें कई आईएएस अफसरों से लेकर बड़े कारोबारियों तक को ED के सवालों का सामना करना पड़ा है. यहीं नहीं छापेमारी के दौरान करोड़ों रूपये बरामद भी हुए है. इस बीच रायगढ़ के एक युवा सिविल ठेकेदार से भी ED की टीम ने पूछताछ की है.

इस मामले में सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो बीते गुरुवार 13 अक्टूबर को ED की टीम रायगढ़ जिला खनिज विभाग के दफ्तर दबिश देने पहुंची तो वहां पहले से मौजूद शहर के युवा सिविल ठेकेदार जो कि नगर निगम में सिविल ठेकेदारी करते है से भी ED के अफसरों से घंटों पूछताछ की , इस दौरान उनका फोन भी जब्त किया गया था हालांकि बाद में ED के अफसरों ने उन्हें वहां से जाने दिया।

माना जा रहा है कि ED की प्रारंभिक जांच और पूछताछ में जिला खनिज विभाग में काफी अनियमिताएं और गड़बड़ियां मिली है जिसमें सबसे अधिक कोयले और रॉयल्टी पर्ची से जुडे मामले शामिल है. अगर वाकई कुछ ऐसा तथ्य प्रमाणिक तौर पर निकलता है तो फिर जिले के कई बड़े कोल कारोबारियों सहित ऐसे क्रेशर मालिक और ठेकेदार भी ED की चपेट में आ सकते है जो फर्जी रॉयल्टी पर्ची के बूते लाखों करोड़ों रुपए की चपत लगाते रहें है।

देखें वीडियो