Friday, April 3, 2026
Home Breaking BREAKING NEWS: चुनाव आयोग ने की भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव...

BREAKING NEWS: चुनाव आयोग ने की भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की

114

The Duniyadari: नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि भारत के अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को होगा. जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफे के कारण भारत के उपराष्ट्रपति का पद खाली हो गया था और यह चुनाव कराना आवश्यक हो गया.

धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था. चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 7 से 21 अगस्त तक उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया जा सकेगा.

नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को होगी. उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे. 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे और उसी दिन रात को परिणाम घोषित होंगे.