Wednesday, July 15, 2026
Home Breaking ब्रेकिंग न्यूज़: तेज रफ्तार ट्रक ने ASP के ड्राइवर को कुचला, दर्दनाक...

ब्रेकिंग न्यूज़: तेज रफ्तार ट्रक ने ASP के ड्राइवर को कुचला, दर्दनाक मौत

250

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने ASP के ड्राइवर को कुचल दिया। सिपाही टायर बदलने के लिए उतरे थे। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिस दौरान यह घटना हुई, ASP उसी कार के अंदर मौजूद थे। पूरी घटना घाटीगांव थाना क्षेत्र की है।

दरअसल ASP गजेंद्र वर्धमन घाटीगांव क्षेत्र में नाईट गश्त पर निकले थे। इस दौरान रस्ते में उनकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया। जिसे बदलने के लिए सिपाही अजय वतस्किल उतरा और टायर बदलने का काम करने लगा। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर उन्हें कुचल दिया। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया है और उस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।