Tuesday, June 9, 2026
Home Breaking CAF कैंप में जवान ने खुद को मारी गोली, ड्यूटी के दौरान...

CAF कैंप में जवान ने खुद को मारी गोली, ड्यूटी के दौरान उठाया आत्मघाती कदम

8
Oplus_16908288

The Duniyadari: कोंडागांव जिले के फरसगांव क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित सीएएफ (CAF) कैंप में तैनात एक जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। घटना में जवान की मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

मृत जवान की पहचान जोगेंद्र नेताम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही उरंदाबेड़ा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल जवान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी मिलने पर कोंडागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा भी अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि जवान ने व्यक्तिगत कारणों और मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया हो सकता है।

हालांकि पुलिस ने मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए शुरू कर दी है। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को घटना के हर पहलू की गहन पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।